नहर के गणेश जी मंदिर में 10 जून को सजेगा भव्य फूल बंगला

0
44
A Panchamrit Abhishek will be performed at the Shri Nahar Ke Ganeshji Temple on the auspicious occasion of Guru-Pushya Yoga.
A Panchamrit Abhishek will be performed at the Shri Nahar Ke Ganeshji Temple on the auspicious occasion of Guru-Pushya Yoga.

जयपुर। ब्रह्मपुरी स्थित माउंट रोड पर स्थित प्रसिद्ध श्री नहर के गणेश जी मंदिर में आगामी 10 जून, बुधवार को भव्य फूल बंगला उत्सव और भजन संध्या का आयोजन बेहद श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन ब्रह्मलीन महंत पंडित रामेश्वर लाल महाराज की असीम कृपा से आयोजित हो रहा है, जिसे लेकर मंदिर प्रशासन और भक्तों में भारी उत्साह है।

बुधवार को होने वाले इस उत्सव के तहत दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलेगा, प्रातः 5 बजे: भगवान गणेश जी महाराज के सम्मुख भव्य फूल बंगला झांकी के दर्शन प्रारंभ होंगे। रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों से महराज का मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। शाम के समय विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें ख्यातिलब्ध भजन गायकों द्वारा गणेश वंदना और सुरम्य भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सायं साढ़े 7 बजे: भजन संध्या के साथ ही मंदिर परिसर में विशाल प्रसादी का वितरण शुरू किया जाएगा।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस वार्षिक उत्सव में जयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ेंगे। फूलों की विशेष झांकी और भजनों के माध्यम से पूरा वातावरण धर्ममय हो उठेगा।प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी भक्तों को इस भव्य आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here