जेईई एडवांस्ड 2026: एलन के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

0
53

जयपुर। जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों में एलन जयपुर के क्लासरूम विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। एलन के जोनल हेड एवं वाइस प्रेसिडेंट अरुण जैन ने बताया कि इस वर्ष भी संस्थान के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

जयपुर स्तर पर प्रखर शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 69 प्राप्त कर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। रुचित अग्रवाल ने एआईआर 99 के साथ सिटी सेकंड टॉपर का स्थान प्राप्त किया, जबकि चयनिका मंडल ने एआईआर 279 प्राप्त कर जयपुर सिटी गर्ल्स टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

राष्ट्रीय स्तर पर भी एलन जयपुर के विद्यार्थियों का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। संस्थान के 2 विद्यार्थियों ने टॉप-100 में, 4 विद्यार्थियों ने टॉप-200 में, 8 विद्यार्थियों ने टॉप-500 में, 17 विद्यार्थियों ने टॉप-1000 में, 21 विद्यार्थियों ने टॉप-1500 में, 26 विद्यार्थियों ने टॉप-2000 में तथा 53 विद्यार्थियों ने टॉप-5000 में स्थान प्राप्त किया है।

अरुण जैन ने बताया कि यह सफलता एलन जयपुर की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था, अनुभवी फैकल्टी टीम, नियमित मूल्यांकन प्रणाली तथा विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी संस्थान इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

एलन ने अब तक आईआईटी-जेईई में 7 बार ऑल इंडिया रैंक-1 प्रदान किए हैं तथा अपने इतिहास में दूसरी बार ऑल इंडिया रैंक-1, 2 और 3 को दोहराने की उपलब्धि भी हासिल की है। इससे पूर्व वर्ष 2016 में भी यह उपलब्धि दर्ज की गई थी।

इस वर्ष देशभर में एलन के विद्यार्थियों ने शीर्ष रैंकों में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किए हैं। टॉप-10 में 6 क्लासरूम स्टूडेंट्स, टॉप-50 में 24 तथा टॉप-100 में कुल 41 स्थान एलन के विद्यार्थियों ने हासिल किए हैं।

देशभर में एलन की सफलता की अगुवाई कोटा क्लासरूम स्टूडेंट शुभम कुमार ने की, जिन्होंने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। कबीर छिल्लर ने 329 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-2 तथा जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-3 प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

इसके अलावा एलन कोटा की छात्रा आरोही देशपांडे ने 280 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-77 प्राप्त कर गर्ल्स टॉपर का स्थान हासिल किया। वहीं एलन ऑनलाइन लाइव कोर्स के यशवर्धन ने ऑल इंडिया रैंक-52 प्राप्त कर ऑनलाइन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
यह परिणाम एक बार फिर सिद्ध करता है कि राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष रैंकर्स तैयार करने में एलन देश का अग्रणी और निरंतर सफल संस्थान बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here