अवैध पिस्टल सहित हथियार तस्कर गिरफ्तार

0
41
Arms Smuggler Arrested with Illegal Pistol
Arms Smuggler Arrested with Illegal Pistol

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्ररेट की ओर से अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) और आदर्श नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव नैन ने बताया कि सीएसटी टीम लंबे समय से शहर में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर निगरानी रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आदर्श नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है।

सूचना के आधार पर सीएसटी और आदर्श नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से घाटगेट कब्रिस्तान, आगरा रोड स्थित क्षेत्र में घेराबंदी करते हुए सलीम कुरैशी (40) निवासी आजाद नगर कच्ची बस्ती ट्रांसपोर्ट नगर को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का मानना है कि आरोपी से पूछताछ में हथियार तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here