होटल और स्पा सेंटरों की चेकिंग में 12 युवक गिरफ्तार

0
29
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested

जयपुर। शहर में स्पा सेंटर और मसाज पार्लरों की आड़ में संचालित संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जयपुर पश्चिम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न होटल और स्पा सेंटरों की जांच के दौरान 12 युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल, विशेष पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश तथा अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (सिटी) अजय सिंह के निर्देश पर शहर में स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वैशाली नगर थाना प्रभारी आरती सिंह तंवर के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने एक जून को होटलों और स्पा सेंटरों की चेकिंग के दौरान शगुन पैलेस होटल और गणेशम होटल से 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद दो जून को ग्लो स्पा से एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 12 लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में परमजीत सिंह, उमेश चौधरी, राहुल यादव, नवयुग सिंह, रामअवतार, महेंद्र सिंह चौहान, धर्मेंद्र जैन, अर्जुन शर्मा, हनुमान, रोहित जयपाल, पप्पू तथा अन्नू सेठी शामिल हैं। ये आरोपी जयपुर, सीकर, अजमेर, ब्यावर, बारां तथा मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आरती सिंह तंवर, उपनिरीक्षक रतनलाल, हेड कांस्टेबल बनवारीलाल, फूलचंद, बजरंग सिंह तथा कांस्टेबल सत्यवीर सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here