अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी में एनीटाइम स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन का शुभारंभ

0
54
Launch of Anytime Sports Nutrition in the Presence of International Athletes
Launch of Anytime Sports Nutrition in the Presence of International Athletes

जयपुर। खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों को प्रमाणिक स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन उत्पाद एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को जयपुर में एनीटाइम स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं प्रो कबड्डी स्टार सचिन तवर तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनप्रीत कौर ने फीता काटकर स्टोर का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि शर्मा, सुषमा शर्मा, मुस्कान मलिक, पूजा सियाग, प्रीति मिश्रा, कमलेश खटीक, पूजा कंवर, आशा नायक तथा रोहित यादव सहित अनेक खिलाड़ियों और राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

स्टोर संचालक कुलदीप शर्मा एवं शालिनी पाठक ने बताया कि एनीटाइम स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन का उद्देश्य खिलाड़ियों, युवाओं और फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों को विश्वसनीय स्पोर्ट्स सप्लीमेंट्स के साथ सही परामर्श उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि स्टोर पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ब्रांड्स के स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।

मुख्य अतिथि सचिन तवर ने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित प्रशिक्षण के साथ संतुलित और वैज्ञानिक पोषण भी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों ने एनीटाइम स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों के लिए लाभकारी कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान खेल एवं फिटनेस क्षेत्र से जुड़े लोगों ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक और फिटनेस उत्साही मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here