डॉ. महेंद्र कुमावत ने संभाला ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

0
34

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय जयपुर में आयोजित एक भव्य और गरिमामयी समारोह में विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री निर्मल कुमावत , मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा, बिहारी लाल विश्नोई, पूर्व मोर्चा अध्यक्ष चम्पालाल गेदर उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान संगठन के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने डॉ. महेंद्र कुमावत और उनकी नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि ओबीसी मोर्चा संगठन की मुख्य रीढ़ है और इस नई व ऊर्जावान टीम के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग का सशक्तिकरण और तेजी से होगा।

मोर्चा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करूँगा। हमारी नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ ओबीसी समाज के कल्याण, सामाजिक समरसता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर गांव, ढाणी और बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प हर बूथ पर संगठन को अजेय बनाना है।

पदभार ग्रहण और अभिनंदन समारोह के तुरंत बाद डॉ. महेंद्र कुमावत की अध्यक्षता में नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी महीनों में होने वाले सांगठनिक प्रवासों, जिला सम्मेलनों और पिछड़ा वर्ग संवाद अभियानों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ ही संगठन के सुचारू संचालन के लिए पदाधिकारियों के बीच विभिन्न संभागों और जिलों के सांगठनिक प्रभार का आवंटन पर मंथन किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here