जयपुर सिल्वर एसोसिएशन की ऐप का शुभारंभ

0
104

जयपुर। जयपुर सिल्वर एसोसिएशन की ऐप का शुभारंभ आज जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई में आयोजित जीओ सिल्वर शो ऑफ इंडिया के दौरान किया गया। इस ऐप की लांचिंग कनार्टक एसोसिएशन के प्रेसीडेंट श्रीकांत करी, बेलगावी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वैभव वर्निकर,जयपुर सिल्वर एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल डेरेवाला, मानद सचिव राहुल जैन व मोटिवेशनल स्पीकर अंकित बैद सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों की। इस मौके पर एप के बहुरंगीय पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

जयपुर सिल्वर एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल डेरेवाला ने बताया कि इस ऐप का उद्देश्य हमारे सभी सदस्यों एवं सर्राफा व्यापार से जुड़े लोगों को सोने एवं चांदी के दैनिक भाव, उद्योग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, एसोसिएशन की गतिविधियों तथा आवश्यक सूचनाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। आज के डिजिटल युग में सही और समय पर जानकारी व्यवसाय की सफलता का महत्वपूर्ण आधार है।

हमें विश्वास है कि यह ऐप सदस्यों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करेगा, पारदर्शिता बढ़ाएगा तथा व्यापारियों, निर्माताओं, कारीगरों एवं उद्योग से जुड़े सभी लोगों के लिए एक उपयोगी साधन सिद्ध होगा।

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ऐप का शुभारंभ हमारे उद्योग को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस ऐप के माध्यम से सदस्य आसानी से सोने एवं चांदी के ताजा भाव, एसोसिएशन की गतिविधियों, कार्यक्रमों की जानकारी, महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं अन्य उपयोगी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here