अवैध गैस रिफिलिंग करते युवक गिरफ्तार

0
70
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested

जयपुर। सुभाष चौक थाना पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 घरेलू गैस सिलेंडर, एक 5 किलोग्राम का गैस सिलेंडर, गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त उपकरण, कांटा तथा बाट बरामद कर जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर बुद्ध पहलवान के चौक स्थित एक गैस दुकान पर छापा मारा गया। मौके पर रेहान (26) को घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी गैस रिफिलिंग का कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी के दौरान दुकान से 10 घरेलू एलपीजी सिलेंडर, एक 5 किलो का सिलेंडर, गैस ट्रांसफर करने के उपकरण, कांटा और बांट बरामद हुए, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे गंभीर दुर्घटना और आग लगने का खतरा भी बना रहता है। राजधानी में पिछले कुछ समय से अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।

आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि अवैध गैस रिफिलिंग का यह कारोबार कब से संचालित किया जा रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा अवैध गैस रिफिलिंग से जुड़े अन्य तथ्यों का भी पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here