भजनों की रसधारा में डूबे श्रद्धालु: पंडित सुदेश शर्मा ने बांधा समां

0
56
Krishna's childhood pastimes delight the hearts of devotees: Shastri
Krishna's childhood pastimes delight the hearts of devotees: Shastri

जयपुर। आदर्श विद्या मंदिर के कंप्यूटैक्स ऑडिटोरियम में शनिवार शाम आयोजित भजन संध्या श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बन गई। सुप्रसिद्ध भजन गायक पंडित सुदेश शर्मा ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में नए और पुराने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने देर तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना ‘जय गणपति वंदन जय गणनायक…’ से हुआ। इसके बाद पंडित सुदेश शर्मा ने ‘जिनके हृदय श्रीराम बसे…’, ‘सीताराम राधेश्याम’, ‘मेरो राधा रमण गिरधारी’, ‘जय रघुनंदन जय सियाराम’, ‘राम नाम अति मीठो लागे’ तथा ‘पायो जी मैंने राम रतन धन पायो’ जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विशेष रूप से ‘राम नाम मीठो लागे, कोई गाकर देख ले…’ भजन पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। वहीं ‘जय रघुनंदन जय सियाराम’ और ‘मेरो राधा रमण गिरधारी’ की प्रस्तुति पर श्रोता झूमने और थिरकने लगे। पंडित सुदेश शर्मा की गायकी में शास्त्रीय संगीत की गहराई, भावों की सच्चाई और सहज प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में आदर्श विद्या मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. राजीव सक्सेना एवं सचिव संजय भार्गव ने पंडित सुदेश शर्मा का स्वागत किया। “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर आयोजित इस निशुल्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र, अभिभावक एवं संगीत प्रेमी शामिल हुए।

कार्यक्रम की संयोजिका सुनयना नागपाल ने कहा कि यह भजन संध्या लंबे समय तक श्रद्धालुओं की स्मृतियों में बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
इस अवसर पर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक अशोक परनामी, समाजसेवी विक्रांत खंडेलवाल, लीला बोर्डिया,

नीता बूचरा, राज बोर्ड के प्रिंसिपल राजेंद्र गुप्ता, प्रभारी वंदना मेहरोत्रा, पूर्व अध्यापक धर्मदत्त शर्मा, हरस्वरूप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के राजेश बड़गुर्जर, सुनील गर्ग, अनिल लोढ़ा, राजीव गुप्ता, राजन सिंह, हरिशंकर खंडेलवाल, तुलसी संगतानी, राजीव जैन, राज शर्मा, डॉ. निधि गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here