युवती से मारपीट और छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

0
129

जयपुर। सेज थाना क्षेत्र में युवती के साथ मारपीट और छेड़खानी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आशियाना उमंग फ्लैट्स से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता तथा सहायक पुलिस आयुक्त (बगरू वृत्त) दीपक खंडेलवाल के सुपरविजन में सेज थानाधिकारी उदय सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

सेज थानाधिकारी उदय सिंह के अनुसार थाना क्षेत्र की एक युवती ने 21 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसका रास्ता रोककर झगड़ा किया, मारपीट की तथा लज्जा भंग करने की नीयत से छेड़खानी की। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 22 जून को आरोपी रोशन कुमार (28) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से बिहार के पटना जिले के रूपसपुर क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में आशियाना उमंग, ग्राम झाई स्थित फ्लैट में रह रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी में सेज थानाधिकारी उदय सिंह, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here