तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

0
33

जयपुर। नारायण विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कीर्ति सागर कॉलोनी के मुख्य चौराहे पर सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक समेत करीब 20 फीट दूर जाकर एक मकान की दीवार से टकरा गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चेतन सैनी (26) निवासी झोटवाड़ा को पहले निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत होने पर उसे एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में युवक के जबड़े में गंभीर चोट आई है और उसका उपचार जारी है।

दुर्घटना के बाद कार चालक कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त स्विफ्ट कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर लिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर वाहन मालिक और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here