जयपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में तथा तेरापंथ महिला मंडल जयपुर सी स्कीम शाखा द्वारा आगामी 11 एवं 12 जुलाई को श्याम नगर स्थित भिक्षु साधना केंद्र में आयोजित दो दिवसीय भव्य प्रदर्शनी श्री उत्सव के पोस्टर का भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड ने विमोचन किया।
इस मौके पर राखी राठौड ने संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को अपने उत्पादो के प्रचार प्रसार, प्रदर्शन एवं विक्रय का एक मजबूत मंच मिलेगा जो उन्हें भी आत्मनिर्भर बनाएगा तथा देश की जीडीपी को भी मजबूती प्रदान करेगा।
इस मौके पर तेरापंथ महिला मंडल जयपुर सी स्कीम की अध्यक्ष कनक अंचलिया ने बताया कि श्री उत्सव की सभी तैयारियां जोरों से चल रही है लगभग सभी स्टॉल बुक हो गई है।
मंडल की मंत्री राजश्री बाफना ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में पूरे देश में सभी 500 शाखाओ द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं के लिए ऐसी भव्य प्रदर्शनी श्री उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।



















