कलश यात्रा के साथ मुरलीपुरा में श्रीराम कथा का शुभारंभ

0
38
Shri Ram Katha begins in Muralipura with a Kalash Yatra.
Shri Ram Katha begins in Muralipura with a Kalash Yatra.

जयपुर। मुरलीपुरा के विकास नगर स्थित शिव हनुमान मंदिर में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए भाग लिया। यात्रा कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर पहुंची।

कलश यात्रा के बाद राम दरबार एवं व्यासपीठ का विधिवत पूजन कर श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया। व्यासपीठ से कथावाचक मनोज कृष्ण महाराज ने श्री राम कथा के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने मानव मात्र के कल्याण के लिए विविध लीलाएं कर मर्यादा, आदर्श और धर्म के पालन का संदेश दिया। उनके जीवन से समाज को सत्य, सेवा और सदाचार की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में बाबूलाल अग्रवाल, ललित भट्ट, पंडित महावीर उपाध्याय तथा पंडित सीताराम शर्मा (बबाई वाले) ने आरती उतारकर कथा का शुभारंभ कराया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here