केसर जल-आमरस से भरे 81 कलशों से किया ठाकुरजी का अभिषेक

0
180

जयपुर। लक्ष्मीनारायणपुरी स्थित प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में ज्येष्ठाभिषेक महोत्सव भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। स्वामी त्रिविक्रमाचार्य महाराज के सान्निध्य में भगवान श्री लक्ष्मीनारायण का नदियों के जल, दूध, दही, शहद, आमरस, केसर जल एवं सुगंधित द्रव्यों से लगभग चार घंटे तक विशेष अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद ठाकुर जी के हल्दी का लेप अर्पित कर तुलसी की माला पहनाई गई तथा सहस्रनाम अर्चना की गई।

अभिषेक के दौरान पुरुषसूक्त, कनकधारा स्तोत्र एवं आलवंदार स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया गया। लक्ष्मीनारायण जी का मोगरे के पुष्पों से मनोहारी श्रृंगार किया गया। संध्या आरती में अभिषेक में प्रयुक्त पवित्र हल्दी एवं गोष्ठी प्रसाद का श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। इस अवसर पर जयपुर के अनेक संत-महंत, वैष्णव आचार्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here