पांच साल से फरार मर्डर केस का इनामी मोस्ट वांटेड गिरफ्तार

0
36

जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने हत्या के एक संगीन मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे इनामी एवं स्थाई वारंटी कौशल चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लगातार अपनी पहचान बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था। लेकिन पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट,मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के बाद उसे दबोच लिया।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि खोह नागोरियान थाना पुलिस ने हत्या के एक संगीन मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे इनामी एवं स्थाई वारंटी कौशल चतुर्वेदी निवासी मगोरा जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) हाल जयपुर को गिरफ्तार किया है। जो हत्या के मामले में वह लंबे समय से वांछित, घोषित इनामी और स्थाई वारंटी था।

खोह नागोरियान थानाधिकारी प्रकाश राम बिश्नोई ने बताया कि आरोपी पिछले पांच वर्षों से हत्या के एक मामले में पुलिस और न्यायालय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी था तथा गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया था। लगातार प्रयासों और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस अब आरोपी से फरारी के दौरान उसे शरण देने वाले लोगों, उसके संपर्कों और पिछले पांच वर्षों की गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर फरारी में सहयोग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खोह नागोरियान थाना पुलिस के कांस्टेबल धीरज और बजरंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here