नहर के गणेश मंदिर में आज होगा सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

0
39

जयपुर। वेद, संस्कार और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से वेद स्वाध्याय पीठ गुरुकुल के तत्वावधान में बुधवार को श्री नहर के गणेश जी मंदिर, माउंट रोड, ब्रह्मपुरी में भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत (वैदिक उपनयन) संस्कार महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण बटुक भाग लेंगे।

गुरुकुल के अध्यक्ष आचार्य योगेश पारीक ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 7 बजे वैदिक विधि-विधान के साथ शुरू होगा। इसमें स्नान, प्रायश्चित संकल्प, मंडल अर्चन, ग्रह शांति हवन, उपनयन संस्कार, वेदारंभ तथा विद्वानों द्वारा उपनयन संस्कार के पौराणिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।

पंडित महेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस संस्कार के माध्यम से बालकों को वेदाध्ययन, संध्योपासना, सदाचार और धर्माचरण के प्रति प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में नहर के गणेश जी के महंत पं. जय शर्मा, युवाचार्य पं. मानव शर्मा सिद्ध योगी बस्ती नाथ महाराज, चतुर्वेदी आचार्य डॉ. आनंद पुरोहित, डॉ. कमल चोटिया, आचार्य राजकुमार चतुर्वेदी, महंत चेतराम ज, महंत जानकी जीवन शरण सहित अनेक संत-महात्माओं का सान्निध्य रहेगा।

आयोजन संयोजक कैलाश सोनी ने सनातन धर्मावलंबियों से इस धार्मिक एवं संस्कारमय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here