आईपीएस प्रदीप मोहन शर्मा ने अतिरिक्त पुलिस कमिश्नरेट (यातायात एवं प्रशासन) का पदभार संभाला

0
55
IPS Pradeep Mohan Sharma assumed charge of the Additional Police Commissionerate.
IPS Pradeep Mohan Sharma assumed charge of the Additional Police Commissionerate.

जयपुर। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वर्ष 2009 बैच के अधिकारी प्रदीप मोहन शर्मा ने बुधवार को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (यातायात एवं प्रशासन) के पद का कार्यभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद शर्मा ने पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा यातायात प्रबंधन, प्रशासनिक कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन को बेहतर, प्रभावी और संवेदनशील पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही जयपुर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा।

प्रदीप मोहन शर्मा इससे पहले निदेशक, इंटेलिजेंस ट्रेनिंग अकादमी जयपुर के पद पर कार्यरत थे। अपने पुलिस सेवा के दौरान वे उपनिदेशक, राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), पाली रेंज, तथा कमांडेंट, हाड़ी रानी बटालियन, अजमेर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

इसके अतिरिक्त वे जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। वहीं झुंझुनूं, बीकानेर, सीकर और भीलवाड़ा जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं।

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही यातायात प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में नई कार्ययोजना पर जोर दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here