जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार देर रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने 82 पुलिस निरीक्षकों (सीआई) के तबादले एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही पूर्व में जारी आदेशों के क्रम में पांच अधिकारियों को कार्यग्रहण तिथि से नियमित पदस्थापन भी दिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
तबादला सूची में शहर के कई महत्वपूर्ण थानों के थानाधिकारियों को बदला गया है। वहीं यातायात शाखा, अपराध शाखा, सीएसटी, पुलिस नियंत्रण कक्ष, आसूचना एवं सुरक्षा शाखा सहित विभिन्न इकाइयों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। कई निरीक्षकों को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है।
प्रमुख नियुक्तियों में भूरी सिंह को कोतवाली, मनोज बेरवाल को सोडाला, सुरेश कुमार यादव को बनीपार्क, अरविन्द सिंह शेखावत को वैशाली नगर, गौरव प्रधान को मालवीय नगर, विनोद कुमार वर्मा को एयरपोर्ट, छोटे लाल मीणा को नारायण विहार, हरि सिंह दूधवाल को श्याम नगर, मदनलाल कड़वासरा को महेश नगर, सतीश चंद को मानसरोवर, मनोहर लाल को अशोक नगर, गुंजन वर्मा को ज्योति नगर, हितेश शर्मा को शिप्रापथ, मुकेश कुमार खारड़िया को मुहाना, गुरु भूपेन्द्र सिंह को सांगानेर सदर, कृष्ण कुमार को चाकसू, विक्रांत शर्मा को प्रताप नगर, सत्यपाल सिंह यादव को बस्सी, सज्जन सिंह को तूंगा, जितेन्द्र कुमार वर्मा को एसएमएस अस्पताल, छगनलाल को आदर्श नगर, राजेन्द्र प्रसाद मीणा को शिवदासपुरा, मंजू कुमारी को महिला थाना, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा को सिंधी कैम्प, विक्रम सिंह को चित्रकूट, दीपक त्यागी को भांकरोटा, रायसल सिंह शेखावत को हरमाड़ा, दिलीप सिंह को दौलतपुरा तथा रामशरण को झोटवाड़ा का थानाधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा अपराध शाखा, मानव तस्करी विरोधी यूनिट, एसआईयू-सीएडब्ल्यू, सीएसटी, स्टाफ ऑफिसर, पुलिस नियंत्रण कक्ष तथा यातायात शाखा में भी बड़ी संख्या में निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यातायात शाखा में सुरेश सिंह, दशरथ वर्मा, श्रीराम मीणा, अरुण कुमार, राजेन्द्र सिंह शेखावत, भंवरलाल, श्रीपाल सिंह, प्रेमचंद और राकेश यादव सहित कई निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है।
10 निरीक्षक भेजे गए रिजर्व पुलिस लाइन
आदेश के तहत इन्दु शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, विजय सिंह, बलवीर कस्वां, राजेश कुमार शर्मा, मनीष गुप्ता, रूप नारायण, मोतीलाल शर्मा, मंजू चौधरी और माधो सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं पूर्व में जारी आदेशों के क्रम में पांच अधिकारियों को कार्यग्रहण तिथि से नियमित पदस्थापन दिया गया है। इनमें प्रहलाद नारायण को यातायात जयपुर, प्रकाश राम विश्नोई को थानाधिकारी खोह नागोरियान, रामधन मीणा को थानाधिकारी बजाज नगर, रतन सिंह को थानाधिकारी जामड़ोली तथा उपनिरीक्षक श्याम सुन्दर को थानाधिकारी लालकोठी नियुक्त किया गया है।



















