140 दीपों की महाआरती से गूंजा श्री अमरापुर स्थान

0
56
Shri Amrapur Sthan resounds with the Maha-Aarti of 140 lamps.
Shri Amrapur Sthan resounds with the Maha-Aarti of 140 lamps.

जयपुर। श्री अमरापुर स्थान में सनातन धर्म प्रचारक आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज के 140वें पंचदिवसीय जन्मोत्सव का शुभारंभ बुधवार को हवन-यज्ञ, श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ और श्रीमद्भगवद्गीता के पाठ के साथ हुआ। समारोह के पहले दिन शाम को 140 श्रद्धालुओं ने एक जैसी वेशभूषा और समान रूप से सजी थालियों के साथ भव्य महाआरती की, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

दो दिवसीय प्रवास पर पधारे पूज्य गुरुदेव सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि ‘श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ’ ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का अमृत स्रोत है। उन्होंने श्रद्धालुओं से ग्रंथ की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

जन्मोत्सव के तहत 40 दिनों तक प्रतिदिन 40 मिनट का हवन-यज्ञ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 40 जोड़े और भक्त मंडलियां संत-महात्माओं के सान्निध्य में आहुतियां दे रही हैं।
आयोजकों ने बताया कि जन्मोत्सव के दूसरे दिन 16 जुलाई को शाम 5 से 6:30 बजे तक ‘सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी जीवन लीला’ पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया जाएगा, जिसमें उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों का मंचन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here