जयपुर में श्रद्धा-भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री ने की रथ पूजा

0
59
Lord Jagannath's Rath Yatra taken out in Jaipur with devotion and reverence.
Lord Jagannath's Rath Yatra taken out in Jaipur with devotion and reverence.

जयपुर। राजधानी जयपुर में गुरुवार को श्री जगन्नाथ सेवक समिति की ओर से भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। रथयात्रा के शुभारंभ अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विधि-विधान से रथ पूजा कर भगवान श्री जगन्नाथ के विग्रहों की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन और रथयात्रा में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की दिव्य रथयात्रा सनातन संस्कृति, आस्था, सेवा और लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करने वाला प्रेरणादायी पर्व है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी देते हैं।

रथयात्रा के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में रथयात्रा के संयोजक देब ज्योति, ओ.पी. राजपुरोहित, अरुण अग्रवाल और ज्योति सागर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here