लंदन में शुरू हुई ‘रागिनी 3’ की शूटिंग, 2027 में रिलीज होगी फिल्म

0
48

जयपुर। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपनी आगामी हॉरर-रोमांस फिल्म ‘रागिनी 3’ की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं, जबकि इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

निर्माताओं के अनुसार, ‘रागिनी 3’ लोकप्रिय हॉरर फ्रेंचाइजी का नया अध्याय होगी, जिसमें हॉरर, रोमांस और सस्पेंस के साथ कई अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलेंगे। फिल्म में तमन्ना भाटिया एक रहस्यमयी और अलग अंदाज के किरदार में नजर आएंगी। निर्माताओं का कहना है कि इस भूमिका के लिए उनकी पहली पसंद तमन्ना ही थीं।

एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिवीजन है, के बैनर तले बन रही फिल्म की शूटिंग फिलहाल लंदन में जारी है। फिल्म की अन्य स्टारकास्ट और कहानी से जुड़ी जानकारी आने वाले समय में साझा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here