जयपुर/ झालावाड़। प्रियुष मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में बच्चों की बेहतर देखभाल और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं देने पर चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. पिंकी गुप्ता का सम्मान किया गया। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. ऊषा गुप्ता ने उन्हें बुके एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सक एवं स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में डॉ. ऊषा गुप्ता ने कहा कि बच्चों का उपचार अत्यंत जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का कार्य है। डॉ. पिंकी गुप्ता ने अपने ज्ञान, अनुभव और सेवा भावना से अनेक बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराया है। उनके प्रयासों से न केवल मरीजों का विश्वास बढ़ा है, बल्कि अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता भी मजबूत हुई है।
सम्मान के बाद डॉ. पिंकी गुप्ता ने अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आगे भी वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रखेंगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित चिकित्सकों ने डॉ. पिंकी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की और इसे चिकित्सा क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी बताया।



















