अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

0
132

जयपुर। अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति (एबीएनपी) की वर्ष 2026-28 की नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को महिमा नगर स्थित गुलाबगढ़ रिसोर्ट में आयोजित किया गया। नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल नाटाणी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के साथ पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण, वरिष्ठ नागरिक सम्मान तथा पारदर्शी एवं उत्तरदायी संगठनात्मक कार्यप्रणाली का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द नाटाणी ने बताया कि खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता तुंगावाला और सोहन लाल तांबी के सानिध्य में उपाध्यक्ष सुधीर नाटाणी, महामंत्री गोविन्द नाटाणी, कोषाध्यक्ष कपिल नाटाणी, संगठन मंत्री गोविन्द सहाय नाटाणी, प्रचार मंत्री नीरज नाटाणी, कार्यालय मंत्री राहुल नाटाणी सहित 21 कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

समारोह में समिति के पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल नाटाणी, ताराचंद नाटाणी, गोपाल लाल नाटाणी, पूर्व महामंत्री विनोद नाटाणी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here