भाजपा कार्यालय में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ मासिक सुंदरकांड पाठ

0
39
Monthly Sundarkand recitation held with reverence and devotion at the BJP office.
Monthly Sundarkand recitation held with reverence and devotion at the BJP office.

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर कार्यालय में मंगलवार को मासिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए।

इस दौरान भगवान श्रीराम एवं श्रीहनुमान की आराधना के साथ सुंदरकांड का सामूहिक पाठ, हनुमान चालीसा, भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि धर्म और समाज, राजनीति को सकारात्मक दिशा देने के सशक्त माध्यम हैं। ऐसे धार्मिक आयोजनों से संगठन में एकता, सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम में भाजपा के महामंत्री राजेश ताम्बी, रेखा राठौड़, नवरत्न नाराणिया सहित जयपुर शहर के पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता, महिलाएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here