जयपुर। बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं एवं बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र के पेशेवरों के लिए आयोजित छह दिवसीय बीएफएसआई प्रीमियर लीग-2026 का जयपुर में सफल समापन हुआ। ‘माय पॉलिसी एक्सप्रेस’ के सहयोग से ‘फिनोनेस्ट इंडिया’ की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में पिंकसिटी रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि चॉइस धुरंधर उपविजेता रही।
14 से 19 जुलाई तक ऋषिकुल विजय टर्फ पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बीएफएसआई क्षेत्र के कर्मचारियों में खेल भावना, टीम वर्क, फिटनेस और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस को बढ़ावा देना रहा।
समापन समारोह में सुंदरम फाइनेंस के जीएम (नॉर्थ) ए.वी. नारायण, एलीट मिस राजस्थान के डायरेक्टर गौरव गौर, एचडीएफसी बैंक के जेडएसएम (नॉर्थ) हर्ष कुमार और राजस्थान हेड मुकेश पुरोहित मुख्य अतिथि रहे।
वहीं मॉडल एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा भल्ला, फिनोनेस्ट इंडिया के प्रतीक सोमानी, अतिशय जैन, सूर्य रॉय, सनमप्रीत सिंह तथा माय पॉलिसी एक्सप्रेस के राजीव गांधी और यश वालिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
पुरस्कारों में चॉइस धुरंधर के विनम्र कूलवाल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बॉलर चुना गया। उनकी टीम के धीरेंद्र सिंह जादौन को फाइनल का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंकित शर्मा को बेस्ट फील्डर तथा टीम वॉरियर्स के ऋतिक को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार प्रदान किया गया।



















