कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

0
56

जयपुर। कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को मालवीय नगर स्थित शहीद अमित भारद्वाज स्मृति उद्यान में राष्ट्र के वीर सैनिकों एवं अमर शहीदों के सम्मान में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 7 बजे प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक, युवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं राष्ट्रप्रेमी सहभागी बनेंगे।

कार्यक्रम संयोजक कारगिल शहीद अमित भारद्वाज की बहन ममता शर्मा ने बताया कि 26 जुलाई का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व, शौर्य और देशभक्ति का प्रतीक है। इसी दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान के बल पर कारगिल की दुर्गम चोटियों से दुश्मनों को खदेडक़र भारत का तिरंगा पुन: शान से फहराया गया था।

कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का बलिदान देश सदैव स्मरण रखेगा। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उपस्थित नागरिक राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्प लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here