गायत्री परिवार: शक्तिपीठों में गुरु पूर्णिमा पर नए साधकों को दी जाएंगी गुरु दीक्षा

0
39
Gayatri Pariwar launched a one-year national centenary resolution campaign.
Gayatri Pariwar launched a one-year national centenary resolution campaign.

जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव भक्तिभाव से मनाया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी, मानसरोवर के श्री वेदना निवारण केन्द्र, गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़, गायत्री शक्तिपीठ वाटिका में 27 से 29 जुलाई तक विविध आध्यात्मिक एवं संस्कारमय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों में गुरु उपासना, अखंड जप, गायत्री महायज्ञ, गुरु दीक्षा, विभिन्न संस्कार के कार्यक्रम होंगे।

गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी में 27 जुलाई को दोपहर 2 बजे से गुरुगीता पाठ होंगे। 28 जुलाई को प्रात: 6 बजे से शाम 6 बजे तक अखंड जप का आयोजन किया जाएगा। 29 जुलाई को प्रात: 9 से 11 बजे तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ, पर्व पूजन एवं दीक्षा सहित विविध संस्कार होंगे।

वहीं गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ में 28 जुलाई प्रात: 6 बजे से 29 जुलाई प्रात: 6 बजे तक 24 घंटे की अखंड जप साधना होगी। 29 जुलाई को प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक गुरुचरण वंदना, गुरु दीक्षा, विभिन्न संस्कार एवं पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। साधना वर्ष में साधना करने वाले साधकों से साधना प्रपत्र भी भरवाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here