हर घर तिरंगा-हर दुकान तिरंगा’ अभियान चलाएगा कैट

0
48
CAIT to launch 'Har Ghar Tiranga - Har Dukaan Tiranga' campaign.
CAIT to launch 'Har Ghar Tiranga - Har Dukaan Tiranga' campaign.CAIT to launch 'Har Ghar Tiranga - Har Dukaan Tiranga' campaign.

जयपुर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक में देशभर से आए 200 से अधिक वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने व्यापार, उद्योग और भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 की तैयारियों पर मंथन किया। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा’ अभियान को देशव्यापी स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया।

कैट ने सभी व्यापारियों से अपने घरों, दुकानों और बाजारों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। साथ ही प्रमुख बाजारों में तिरंगा यात्राएं, देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक झांकियां आयोजित की जाएंगी। राज्य एवं जिला इकाइयों को अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 को भी स्वतंत्रता उत्सव की थीम पर आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में एमएसएमई, स्टार्टअप, हस्तशिल्प, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, टेक्नोलॉजी और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के उत्पाद प्रदर्शित होंगे, जिससे भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने और निर्यात को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ जैसे आह्वानों से व्यापार जगत को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

कैट के राजू मंगोड़ीवाला ने कहा कि व्यापारी वर्ग राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए इस अभियान को सफल बनाएगा। वहीं मनोज गोयल, हेमंत प्रभाकर, मनीष गलुंडिया, सुभाष भूटना तथा कैट महिला विंग की राष्ट्रीय कन्वीनर सुमन गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अभियान को जन-आंदोलन बनाने और महिला उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सम्मेलन के अंत में देशभर के व्यापारिक संगठनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here