स्टाइल ऑन रैंप सीजन-1 के पहले ऑडिशन में 200 से अधिक मॉडल्स ने दिखाया हुनर

0
59
Over 200 models showcased their talent at the first audition of 'Style on Ramp' Season 1.
Over 200 models showcased their talent at the first audition of 'Style on Ramp' Season 1.

जयपुर। राजधानी जयपुर में मंगलवार को सी-स्कीम स्थित सहकार मार्ग के लायला कैफे एंड लाउंज में जीएसएस फिल्म्स प्रोडक्शंस की ओर से नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट ‘स्टाइल ऑन रैंप सीजन-1’ का पहला ऑडिशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिस्टर, मिस और मिसेज कैटेगरी के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शो डायरेक्टर सुहान खान एवं अस्मा खान ने बताया कि पेजेंट के पहले सीजन के पहले ऑडिशन में जयपुर सहित प्रदेशभर से आए प्रतिभागियों ने डांसिंग, सिंगिंग, मिमिक्री, एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी जैसी गतिविधियों के जरिए जूरी सदस्यों के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को जूरी ने विभिन्न मानकों पर परखा।

कार्यक्रम में जूरी सदस्य के रूप में भावना शर्मा, बसंत जैन, सैम पठान, संदीप सरना, मानसी गोयल और कशिश जैन मौजूद रहे। वहीं फोटोग्राफी पार्टनर के रूप में दानिश, मनोज और आदित्य ने जिम्मेदारी निभाई। आयोजन टीम में नावेद, जीशान, अदीबा, पूनम और काजल ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।

आयोजकों ने बताया कि करीब 15 दिन बाद प्रतियोगिता का दूसरा ऑडिशन आयोजित किया जाएगा, जबकि अगले महीने एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी की मौजूदगी में ‘स्टाइल ऑन रैंप सीजन-1’ का भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित प्रतिभागी अपनी अंतिम प्रस्तुति देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here