‘एन डांस कार्निवाल ऑडिशन में निखरी नृत्य प्रतिभाएं

0
48
Dance talents shine at the N Dance Carnival auditions.
Dance talents shine at the N Dance Carnival auditions.

जयपुर। नृत्य शैली डांस एकेडमी की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित ‘एन डांस कार्निवाल के ऑडिशन का आयोजन विक्टर पब्लिक स्कूल और एक अन्य विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक किया गया। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बॉलीवुड, फोक, फ्यूजन सहित विभिन्न नृत्य शैलियों में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने जूरी सदस्यों, अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को नई दिशा देती हैं। उन्होंने नृत्य शैली डांस एकेडमी की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए सहयोग का भरोसा जताया।

ऑडिशन में प्रतिभागियों की प्रस्तुति, भाव-भंगिमा, तालमेल, मंच संचालन और आत्मविश्वास का मूल्यांकन विशेषज्ञ जूरी सदस्यों ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

आयोजन के सफल संचालन में कोऑर्डिनेटर शैफाली शर्मा, रेखा त्रिवेदी, प्रिया जैन, श्वेता जैन, डांस टीचर प्रेरणा मूलचंदानी तथा विक्टर पब्लिक स्कूल की एडमिन टीम के मोहम्मद दानिश और पूर्वी अडवानी सहित शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के निर्देशन की जिम्मेदारी नवीन अनोरिया ने निभाई। वहीं फ़्रेम रंग तथा सविता कुमावत, सुरेंद्र कुमावत, नरेंद्र कुमावत, संदीप कुमावत, पूजा और पुष्पा शर्मा ने आयोजन में सहयोग दिया।

नृत्य शैली डांस एकेडमी ने बताया कि ‘एन डांस कार्निवाल का उद्देश्य प्रदेश की उभरती नृत्य प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी कला का प्रदर्शन करने के साथ विशेषज्ञों से मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकें।

ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी अब प्रतियोगिता के अगले चरण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस पहल को बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने की दिशा में सराहनीय प्रयास बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here