सी-स्कीम के छह स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापेमारी कर किए बाईस लोग गिरफ्तार

0
56
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। राजधानी के सी-स्कीम स्थित स्पा एवं मसाज सेंटरों में नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ जयपुर दक्षिण पुलिस की जिला विशेष टीम (डीएसटी) और अशोक नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई में मैनेजरों, संचालकों सहित 22 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही संबंधित स्पा सेंटरों को सील कराने के लिए नगर निगम जयपुर को पत्र भेजा गया है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि सी-स्कीम क्षेत्र में स्पा सेंटरों पर जारी गाइडलाइन की अवहेलना और अनैतिक गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद अशोक नगर थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा और जिला विशेष टीम प्रभारी विशंभर के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन कर शनिवार को कार्रवाई की गई।

पुलिस ने व्हाइट कैंडल स्पा, रिजूवना स्पा (होटल पोलो), ब्लू फिनिक्स, एवरग्रीन थाई स्पा, सौंदर्यम स्पा और लक्ष्य स्पा में सघन जांच की। जांच के दौरान सभी स्पा सेंटर कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते पाए गए।

मौके से मैनेजरों एवं संचालकों सहित 22 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर धारा 126 एवं 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अवैध रूप से संचालित इन स्पा सेंटरों को सील कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में लिप्त स्पा सेंटरों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here