जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सद्भावना नगर में देर रात छापेमारी कर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 10 हजार 300 रुपये की जुआ राशि तथा ताश के पत्ते बरामद कर जब्त किए हैं।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सद्भावना नगर में एक मकान के सामने कुछ लोग नकदी पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर रहीस अहमद (42), शाकिर अहमद (50) और वली मोहम्मद (69) को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


















