पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में 45 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मनाया जन्मदिन और विवाह उत्सव

0
39

जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के ‘वेदना निवारण केन्द्र’ (मानसरोवर) के तत्वावधान में एनबीसी रोड स्थित हरिपुरा के ‘राजस्थान पेंशनर्स समाज’ के पेंशनर भवन में भव्य पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर 45 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भारतीय परंपरा के अनुसार अपना जन्मदिवस और विवाह उत्सव मनाया।
यज्ञ का संचालन व्यास पीठ से आचार्य राजेश शर्मा और आचार्य दिवाकर शर्मा ने किया।

आचार्यों ने अपने संबोधन में कहा कि “हम भारतीय हैं, इसलिए हमें अपने जीवन के मुख्य अवसर—जैसे जन्मदिन और विवाह दिवस—पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण करने के बजाय अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं के अनुसार ही मनाने चाहिए।” यज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को जीवन में एक बुराई छोड़ने और एक नई अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प दिलाया गया।

यज्ञ संपन्न होने के बाद जन्मदिवस और विवाह उत्सव मनाने वाले सभी पेंशनर्स का माला पहनाकर और दुपट्टा उड़ाकर भावभिना अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान सहाय मीणा ने गायत्री परिवार के आचार्यों का सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में ‘राजस्थान पेंशनर्स समाज’ के अध्यक्ष शंकर सिंह मनोहर ने उपस्थित सभी अतिथियों, आचार्यों एवं श्रद्धालुओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here