नशे की लत के लिए दुपहिया वाहन चुराने वाला शातिर वाहन चोर हासिम कुरैशी गिरफ्तार

0
45
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। गलता गेट थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी पूर्व में मोबाइल लूट के मामले में भी जेल जा चुका है।

जयपुर उत्तर पुलिस उपायुक्त करण शर्मा ने बताया कि गलता गेट थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर हासिम कुरैशी (28) पुत्र अब्दुल मजीद, निवासी जियाउद्दीन कॉलोनी, चार दरवाजा एवं हाल निवासी गुलजार कॉलोनी, ईदगाह (गलता गेट) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करता था। पुलिस के अनुसार वह शातिर अपराधी है और पूर्व में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट के मामले में गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुका है।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह की विशेष भूमिका रही। टीम में थानाधिकारी धर्म सिंह, सहायक उप निरीक्षक ज्ञानप्रकाश, कांस्टेबल विजय कुमार, विक्रम और मुकेश कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here