पट्टा प्रकरण में ग्राम विकास अधिकारी और सरपंच पर रिश्वत मांगने का प्रकरण दर्ज

0
119

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजसमंद जिले की ग्राम पंचायत तासोल में पट्टा बनाने के नाम पर 43 हजार 500 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी और सरपंच (प्रशासक) के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। ट्रैप कार्रवाई की तैयारी के दौरान आरोपियों को भनक लगने से कार्रवाई सफल नहीं हो सकी, जिसके बाद एसीबी ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी राजसमंद को शिकायत मिली थी कि ग्राम पंचायत तासोल में पदस्थापित ग्राम विकास अधिकारी करण सिंह राव और सरपंच (प्रशासक) भंवरलाल सरगरा परिवादी के बाड़े का पट्टा बनाने की एवज में 43 हजार 500 रुपये रिश्वत मांग रहे थे तथा राशि नहीं देने पर उसे लगातार परेशान कर रहे थे।

शिकायत पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत चारण के नेतृत्व में शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई, लेकिन आरोपियों को कार्रवाई की भनक लग जाने के कारण ट्रैप सफल नहीं हो सका। इसके बाद एसीबी ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here