जयपुर। सांगानेर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचर स्नैचिंग की वारदात करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल दुपहिया वाहन भी बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत तथा अन्य शौक पूरे करने के लिए मोबाइल स्नैचिंग करते थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि सांगानेर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचर स्नैचिंग की वारदात करने वाले सोनू वर्मा (21) निवासी जगतपुरा जयपुर और रवि कुमार बैरवा (21) निवासी देही जिला बूंदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

















