सावन सखी एग्जीबिशन का 7 से 9 अगस्त तक होगा आयोजन

0
58

जयपुर। सावन सखी एग्जीबिशन का आयोजन 7, 8 एवं 9 अगस्त को सामुदायिक केंद्र सेक्टर-9 गोखले मार्ग मानसरोवर में किया जाएगा। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। इस एग्जीबिशन में साड़ी, सूट, राखियां, बेडशीट, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स, गिफ्ट आइटम, होम डेकोर उत्पादों के साथ-साथ विभिन्न फूड स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे। आयोजकों का कहना है कि प्रदर्शनी का उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में एग्जीबिशन में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने और उनके उत्पादों का लाभ उठाने की अपील की। इसके चलते मानसरोवर स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर वरुण पथ में परम पूज्य गणिनी आर्यिका रत्न 105 विभाश्री माताजी एवं 105 विनयश्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में ‘सावन सखी एग्जीबिशन’ के बैनर का शुभ विमोचन किया गया। इस दौरान एग्जीबिशन से जुड़ी महिला आयोजिकाओं ने पूज्य माताजी का आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन की सफलता और मंगलमय संपन्नता की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here