जटिल ब्रेन ट्यूमर का हुआ सफल ऑपरेशन

0
47

जयपुर/उदयपुर। एपेक्स हॉस्पिटल उदयपुर में न्यूरोसर्जन डॉ. मुकेश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में 41 वर्षीय मरीज विक्रम सिंह का जटिल ब्रेन ट्यूमर (मेनिन्जियोमा) का सफल ऑपरेशन किया गया।

मरीज को तेज धड़कन जैसी सिरदर्द, उल्टी तथा शरीर के दाहिने हिस्से (हाथ एवं पैर) में असामान्य झटके और कमजोरी की शिकायत के बाद एपेक्स अस्पताल उदयपुर लाया गया। जांच के दौरान एमआरआई ब्रेन में मस्तिष्क के बाएं ऊपरी हिस्से में लेफ्ट हाई पैराइटल कन्वेक्सिटी मेनिन्जियोमा नामक ट्यूमर पाया गया। मरीज की स्थिति को देखते हुए तत्काल सर्जिकल उपचार की योजना बनाई गई।

डॉ. भदौरिया एवं उनकी टीम द्वारा लेफ्ट हाई पैराइटल क्रैनियोटॉमी एवं माइक्रोसर्जिकल एक्सिशन ऑफ मेनिन्जियोमा की सफलतापूर्वक सर्जरी को किया गया। ऑपरेशन के दौरान ट्यूमर को सावधानीपूर्वक निकालकर मस्तिष्क के महत्वपूर्ण भागों को सुरक्षित रखा गया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में लगातार सुधार देखा गया।

सिरदर्द एवं अन्य न्यूरोलॉजिकल लक्षणों में कमी आई तथा मरीज स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर अग्रसर है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि एपेक्स हॉस्पिटल में आधुनिक न्यूरोसर्जरी तकनीकों, अनुभवी विशेषज्ञों एवं उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से जटिल मस्तिष्क रोगों का सफल उपचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here