कारागार प्रहरी भर्ती के चयनितों को मिली नियुक्ति: 12 अगस्त से शुरू होगी नई जिम्मेदारी

0
49

जयपुर। राजस्थान कारागार विभाग की प्रहरी भर्ती परीक्षा-2024 में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

महानिदेशक कारागार अशोक राठौर ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण और पुलिस चरित्र सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, उन्हें नियुक्ति प्रक्रिया के अंतिम चरण के तहत कार्यग्रहण के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी पात्र एवं सफल अभ्यर्थियों को 12 अगस्त 2026 को सुबह अपने आवंटित एवं निर्धारित स्थानों पर उपस्थित होकर कार्यग्रहण करना होगा। अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

महानिदेशक कारागार ने नव-नियुक्त प्रहरियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ राज्य सेवा में अपना योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here