राधे-राधे क्लब की 16वीं कावड़ यात्रा रविवार अगस्त को: गलता जी से जल लाकर भोलेनाथ का करेंगे जलाभिषेक

0
66

जयपुर। राधे-राधे क्लब के तत्वावधान में तथा जगद्गुरु दिवाकर द्वाराचार्य अवधेशदास महाराज के पावन सानिध्य में रविवार को 16वीं विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में शामिल श्रद्धालु पवित्र तीर्थ गलता जी से जल भरकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कावड़ यात्रा का शुभारंभ रविवार प्रातः 5:15 बजे गलता धाम से होगा।

यह यात्रा गलता जी से प्रारंभ होकर राज मंदिर होते हुए नंदपुरी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष गूंजेंगे, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहेगा।

आयोजन समिति से जुड़े प्रवीण शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रातः 4 बजे सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर से गलता जी के लिए बसों की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। सभी भक्त बसों के जरिए गलता जी पहुंचकर यात्रा में शामिल हो सकेंगे। यात्रा के दौरान सिविल लाइंस विधायक डॉ. गोपाल शर्मा कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन करेंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे इंदु परमार,अध्यक्ष, सिविल लाइंस मंडल, प्रवीण शर्मा, महामंत्री, संजय सैनी, महामंत्री तथा लोकेश शर्मा, आईटी सह संयोजक ने अधिक से अधिक संख्या में धर्मप्रेमी बंधुओं से इस कावड़ यात्रा में पहुंचकर पुण्य लाभ कमाने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here