पैंथर का तांडव: 27 भेड़-बकरियों को मारा, दर्जनों घायल

0
35

जयपुर। जमवारागढ़ के बोबाड़ी गांव में देर रात एक पैंथर के आबादी क्षेत्र में घुसने से हड़कंप मच गया। पैंथर ने सायरमल दादरवाल के पशु बाड़े में हमला बोलकर 27 भेड़-बकरियों को मार डाला, जबकि करीब एक दर्जन पशु गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

रात के समय बाड़े से पशुओं के चीखने की आवाज सुनकर मकान मालिक और आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख पैंथर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग निकला। हालांकि, तब तक वह बड़े पैमाने पर तबाही मचा चुका था। सूचना मिलते ही पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ित पशुपालक से घटना की पूरी जानकारी ली। जिसके बाद स्थानीय निवासी दीपक शर्मा ने घटना की जानकारी वन विभाग सहित संबंधित उच्च अधिकारियों को दी।

उन्होंने अधिकारियों से मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने आबादी क्षेत्र के पास वन विभाग तुरंत गश्त बढ़ाए जाने के साथ पैंथर को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए गांव में तुरंत पिंजरा लगाने की मांग की। इसी के साथ प्रभावित पशुपालक को हुए भारी आर्थिक नुकसान का सर्वे कराकर त्वरित उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल ठोस कदम उठाने की गुहार लगाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here