कांवड़ियों के खुर्रा में 24 अगस्त को मनाया जाएगा लहरिया झूला महोत्सव

0
155
The Lahariya Jhoola Festival will be celebrated at Khurra, a stopover for Kanwariyas, on August 24.
The Lahariya Jhoola Festival will be celebrated at Khurra, a stopover for Kanwariyas, on August 24.

जयपुर। श्रावण मास वन सोमवार और पवित्रा द्वादशी के अवसर पर श्री कृष्ण-श्याम सखा ग्रुप की ओर से 24 अगस्त को रामगंज बाजार स्थित श्री श्याम प्राचीन मंदिर, कावटियों का खुर्रा में झूला एवं लहरिया उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर महंत पं. लोकेश मिश्र के सान्निध्य में दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक आयोजन चलेगा।

ग्रुप अध्यक्ष शालू मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में भजनामृत सत्संग होगा। कार्यक्रम संयोजक श्रीराम चालीसा के अनुसार बाबा श्याम को झूले में विराजमान कर लहरिया पोशाक धारण कराई जाएगी। मंदिर परिसर को लहरिया थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा।

उत्सव में बाबा श्याम को खीर-चूरमा, विभिन्न मिष्ठान और घेवर का भोग लगाया जाएगा। भजन गायकों की ओर से भजनों की स्वर लहरियों से बाबा का गुणगान किया जाएगा। आयोजन में महिलाएं लहरिया साड़ी पहनकर शामिल होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here