एसकेआईटी में नवप्रवेशित इंजीनियर्स का भव्य स्वागत, शुभागमन से हुई नई शुरुआत

0
34
Grand welcome for newly admitted engineers at SKIT
Grand welcome for newly admitted engineers at SKIT

जयपुर। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एसकेआईटी) में गुरुवार को बीटेक प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए भव्य “शुभागमन” ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संस्थान के अकादमिक नियम, क्लब, टेक्निकल फोरम और व्यक्तित्व विकास के अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम नई ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहा। आरजे सूफी ने भी स्टूडेंट्स के साथ जमकर इंटरैक्शन किया एवं नए सत्र के लिए उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएसआईआर-सीरी पिलानी के पूर्व निदेशक डॉ. पी.सी. पंचारिया रहे। उन्होंने कहा कि देश के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका है। युवा इंजीनियर अपनी तकनीकी क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समस्याओं के समाधान में करें। विशिष्ट वक्ता इंडियन एक्सप्रेस के हेड ऑफ हिंदी डिजिटल एंड वीडियो स्ट्रेटेजी सौरभ द्विवेदी ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत विकास, आत्मविश्वास और संवाद कौशल का मंत्र दिया।

उन्होंने कहा कि सफलता केवल डिग्री से नहीं, निरंतर सीखने, सही दृष्टिकोण और अनुशासन से मिलती है। समय के साथ खुद को बदलना ही सबसे बड़ी लर्निंग है। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन सुरजाराम मील, वाइस चेयरमैन अनिल बाफना, डायरेक्टर जयपाल मील, डायरेक्टर एकेडमिक्स डॉ. एस.एल. सुराना, रजिस्ट्रार रचना मील, प्रिंसिपल डॉ. रमेश पचार, डीन डॉ. आर.के. जैन और प्रथम वर्ष इंचार्ज डॉ. संगीता चौधरी सहित फैकल्टी मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here