विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

0
41

जयपुर। बिंदायका थाना इलाके में विषाक्त पदार्थ खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान 26 वर्षीय पूजा यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूजा ने 19 अगस्त को विषाक्त पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार अलसुबह उसकी मौत हो गई।

हेड कांस्टेबल शंकरलाल के अनुसार मृतका मूल रूप से चिमनपुरा, शाहपुरा की रहने वाली थी। सूचना पर बिंदायका थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हेड कांस्टेबल शंकरलाल के अनुसार मामले में मर्ग दर्ज कर लिया गया है। विषाक्त पदार्थ खाने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here