जेडीए की बैंक बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

0
37

जयपुर। जेडीए परिसर में शुक्रवार को बैंक बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर विद्युत पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अचानक हुए तेज धमाके और धुएं के कारण कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के कमरों में बैठे कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए। धुआं दूसरी मंजिल तक पहुंचने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों को भी बाहर आना पड़ा।

जानकारी के अनुसार घटना फर्स्ट फ्लोर स्थित कमरा नंबर 101 में हुई। कमरे में लगे विद्युत पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और तेज धमाके के साथ धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं ऊपर की ओर फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में मौजूद लोगों में भी हलचल बढ़ गई।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत पैनल में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि पैनल में खराबी किस कारण हुई और आग कैसे लगी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here