रॉन्ग साइड वाहन चालकों पर जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन में काटे 544 चालान

0
38

जयपुर। शहर में रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर 544 चालान किए। इस अभियान के दौरान जयपुर के पूर्व, दक्षिण, पश्चिम और उत्तर जोन में विशेष टीमें तैनात कर कार्रवाई की गई। वहीं दो दिनों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 7134 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त यातायात योगेश गोयल ने बताया कि यह विशेष अभियान दो दिन चलाया गया।

इस दो दिवसीय अभियान में रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर 283 चालान किए गए, जबकि 21 अगस्त को 261 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इस तरह दो दिनों में कुल 544 चालान किए गए। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 7 हजार 134 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें वीओसी (ऐप के माध्यम से फोटो लेकर) 798, पीओएस मशीन के जरिए 2 हजार 633, आईटीएमएस (ऑनलाइन चालान) के माध्यम से 1 हजार 135 तथा इंटरसेप्टर और स्पीड गन के जरिए 2 हजार 568 चालान किए गए।

पुलिस उपायुक्त यातायात योगेश गोयल ने वाहन चालकों से रॉन्ग साइड वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रॉन्ग साइड चलना गंभीर यातायात उल्लंघन है और इससे घातक सड़क दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। उन्होंने आमजन से जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन करने और सही दिशा में वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा शॉर्टकट से बची हुई दूरी जिंदगी से ज्यादा जरूरी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here