पत्रकारों की आवाज दबाने का अधिकार किसी को नहीं: सुभाष यादव

0
63

जयपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने शहीद स्मारक पर भीम आर्मी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार, धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यादव ने कहा कि राजनीतिक विरोध और आंदोलन लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन इसकी आड़ में पत्रकारों के साथ अभद्रता या बल प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने महिला पत्रकारों के साथ कथित धक्का-मुक्की की घटना को भी गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

उन्होंने राजस्थान सरकार से घटना की स्वतंत्र एवं उच्च स्तरीय जांच कराने, वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने तथा घायल पत्रकारों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी नेता की मौजूदगी किसी व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं करती।

यादव ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here