जयपुर। ठिकाना मंदिर श्री राधा गोविंद देवजी में जन्माष्टमी उत्सव के तहत भजन गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान राधा गोविंद देवजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भजन गायन के दौरान श्रद्धालुओं ने भी भक्ति गीतों में सहभागिता की और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की मंगल कामना की। देर तक चले भजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



















