प्राकृतिक सौंदर्य के बीच क्लब सदस्यों ने गोठ का आनंद लिया

0
51

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब की पारिवारिक गोठ रविवार, श्री खोले के हनुमान मन्दिर परिसर में आयोजित की गई। क्लब सदस्यों ने हरियाली वादियों के बीच मनोहारी वातावरण में परिवार के हनुमानजी के दर्शन किए।

क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि 1150 से अधिक क्लब सदस्य एवं उनके परिजनों के लिए प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच गोठ का आयोजन किया गया। प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच पहाड़ी पर मॉ अन्नपूर्णा एवं वैर्ष्णो देवी के मन्दिर में रोपवे पर विशेष छूट के साथ पत्रकार परिजनों ने रोपवे का भ्रमण किया। जिसमें पत्रकारों के नन्हें मुन्हे बच्चों से वरिष्ठजनों तक ने रोपवे में परिवार के साथ मनोहर वादियों का लुप्त उठाया।

इस अवसर पर सांध्य ज्योति दपर्ण के प्रबन्ध निदेशक एवं खोले के हनुमान मन्दिर ट्रस्ट के महामंत्री बी.एम.शर्मा एवं क्लब कोषाध्यक्ष नमोनारायण अवस्थी, उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, कार्यकारिणी सदस्य अनिता शर्मा, निखलेश शर्मा, छगनलाल शर्मा, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, उमंग माथुर पिंक सिटी प्रेस के परिवार के सदस्यों के स्वागत में मौजूद रहे।

पिंक सिटी प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य प्रवीण चंद्र छाबड़ा, जगदीश शर्मा भी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एल एल शर्मा, राधारमन शर्मा, नीरज मेहरा, पूर्व महासचिव मुकेश चौधरी रोशन लाल शर्मा, योगेंद्र पंचोली, पूर्व कोषाध्यक्ष, गिर्राज गुर्जर, पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप आजाद, परमेश्वर प्रसाद, राहुल गौतम, राहुल भारद्वाज सहित कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित थे।

क्लब परिवार की ओर से सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया। क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने कहा कि क्लब को पारिवारिक महौल से जोड़ा जा रहा है। इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। जिससे क्लब में पारिवारिक गतिविधिया जुड़ेगी। प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्यों की सुविधा एवं पत्रकार हित में कार्यरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here