मोहनपुरा बालाजी मंदिर में सजी भक्ति की पंगत

0
41
A gathering of devotion unfolds at Mohanpura Balaji Temple.
A gathering of devotion unfolds at Mohanpura Balaji Temple.

जयपुर। श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति, मानसरोवर के तत्वावधान में मोहनपुरा बालाजी मंदिर परिसर में सामूहिक गोठ का आयोजन हुआ। इसमें करीब 300 से 350 गोसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बालाजी महाराज को चोला अर्पित कर की गई। इसके बाद चूरमा-बाटी का भोग लगाकर आरती की गई और श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक पंगत प्रसादी का आयोजन हुआ।

समिति संचालक राधेश्याम टेलर और उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने गोसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से गोसेवा से जुड़ने का आह्वान किया। आयोजन को सफल बनाने में हनुमान सहाय, रामूदान चारण, नरेन्द्र टेलर, कन्हैयालाल, रमेश चंद मेवाड़ा, अशोक प्रजापत, रामफूल, किशोरलाल, अरुण शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, संजय मीणा, गणेश नारायण आजाद, राशिद, अग्रसेन, विष्णु शर्मा, शोभ प्रताप और सुनील कुमावत सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने श्रमदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here